नई दिल्ली में हुए BRICS समिट से भारत को कूटनीतिक और रणनीतिक स्तर पर अहम बढ़त मिली। नई दिल्ली घोषणापत्र में आतंकवाद की निंदा, वैश्विक संस्थाओं में सुधार और ग्लोबल साउथ की बड़ी भूमिका पर ज़ोर दिया गया। समिट से भारत-चीन संबंधों में सुधार के संकेत मिले, जबकि रूस के साथ व्यापार, ऊर्जा और रक्षा सहयोग बढ़ाने पर सहमति बनी।