BSE के शेयरों में दिख रही 67% तक की गिरावट की क्या है वजह?
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के शेयरों में शुक्रवार को 67% तक की गिरावट देखी गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह गिरावट शेयरों की कीमतों में गिरावट के कारण नहीं बल्कि तकनीकी समायोजन का नतीजा था। दरअसल, कंपनी ने हाल ही में 2:1 के अनुपात में बोनस शेयर जारी किए जिसके बाद कंपनी के शेयरों का भाव कम हो गया है।