BSF जवानों से भरी बस जम्मू-कश्मीर में खाई में गिरी, 3 जवानों की हुई मौत
बडगाम (जम्मू-कश्मीर) में शुक्रवार को चुनाव ड्यूटी में लगी एक बस खाई में जा गिरी और घटना में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के कुल तीन जवानों की मौत हो गई जबकि कम-से-कम 32 जवान घायल हैं। बस में बीएसएफ के करीब 35 जवान सवार थे जिनमें से 6 को गंभीर चोटें आई हैं। बस का चालक भी घायल है।