BSF ने पाकिस्तान से घुसपैठ रोकने के लिए जम्मू में तैनात कीं 2 और बटालियन
बीएसएफ ने पाकिस्तान से घुसपैठ को रोकने और क्षेत्र में हाल में बढ़ी आतंकवादी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए जम्मू क्षेत्र में 2,000 से अधिक कर्मियों वाली 2 नई बटालियन तैनात की हैं। अधिकारियों ने बताया कि इन बटालियन के जवानों को पाकिस्तान से सटी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर 'रक्षा की दूसरी पंक्ति' के रूप में तैनात किया गया है।