बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा BSLET के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज, ऐसे करें अप्लाई

बिहार स्कूल लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा (BSLET) 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तारीख आज यानी 31 अक्टूबर है। इच्छुक उम्मीदवार बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए न्यूनतम 45% अंकों के साथ लाइब्रेरी साइंस में स्नातक या परास्नातक डिग्री जरूरी है। परीक्षा में 150 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे।

Load More