BSNL लाई ब्रॉडबैंड के लिए हर महीने 5000 GB वाला प्लान, 200 Mbps होगी स्पीड
भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ब्रॉडबैंड (वाई-फाई) के लिए हर महीने 5000 जीबी वाला प्लान लेकर आई है जिसमें यूज़र को 200 एमबीपीएस की स्पीड से इंटरनेट की सुविधा मिलेगी। बीएसएनएल का यह प्लान ₹999/महीने की लागत पर उपलब्ध है। डेटा समाप्त होने के बाद यूज़र को 10 एमबीपीएस की स्पीड से अनलिमिटेड इंटरनेट मिलेगा।