BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप में लंगूर की आवाज़ निकालेंगे शख्स; पीवी सिंधु ने दी प्रतिक्रिया
अगले हफ्ते दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में शुरू होने वाली BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप में 3 पुरुष लंगूर की आवाज़ की नकल करेंगे। रेसस मकाक बंदरों को आयोजन स्थल से दूर रखने के लिए पुरुषों को भर्ती किया जा रहा है। इसपर पीवी सिंधु ने कहा, "आप इस समाधान पर हंस सकते हैं लेकिन आपको इसकी कोशिश ज़रूर पसंद आएगी😂❤️🇮🇳।"