सीए पारस गंगवाल ने X पर आंकड़े शेयर कर बताया है कि सीटीसी (कॉस्ट टू कंपनी) एक छलावा है। उन्होंने बताया, "अगर आपकी सैलरी ₹10 लाख सालाना है तो हाथ में लगभग ₹68,000/माह आएगा...अगर सैलरी ₹20 लाख सालाना है तो हाथ में लगभग ₹1.2 लाख/माह आएगा और ₹30 लाख/वर्ष होने पर यह ₹1.8 लाख/माह हो जाएगा...बहुत पैसा कट जाता है।"