इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) ने रविवार को सीए फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए। सीए फाउंडेशन, इंटर और फाइन 2025 की परीक्षाएं मई में आयोजित की गई थीं। इस परीक्षा में शामिल हुए परीक्षार्थी आईसीएआई की आधिकारिक वेबसाइट icai.org और icai.nic.in पर जाकर अपना रिज़ल्ट चेक कर सकते हैं।