CAB ने BCCI से की हर्षा भोगले और डूल को ईडन गार्डन्स में बैन करने की मांग
क्रिकेट असोसिएशन ऑफ बंगाल (सीएबी) ने बीसीसीआई से हर्षा भोगले और साइमन डूल को ईडन गार्डन्स में होने वाले मैचों की कमेंट्री करने से प्रतिबंधित करने की मांग की है। दरअसल, डूल और भोगले ने पिच क्यूरेटर से केकेआर को मदद ना मिलने का हवाला देकर फ्रैंचाइज़ी को होम ग्राउंड के लिए दूसरा शहर चुनने का सुझाव दिया था।