CAPF और असम राइफल्स में 1 लाख से ज़्यादा पद रिक्त हैं: केंद्र सरकार
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया है कि केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) और असम राइफल्स (एआर) में 1 लाख से ज़्यादा पद रिक्त हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, 30 सितंबर तक सीएपीएफ और असम राइफल्स में कुल तैनात कर्मियों की संख्या 9.48 लाख थी।