CRPF-CISF में IPS ऑफिसर की तैनाती पर अड़ी सरकार, SC पहुंचे 800 से अधिक अधिकारी
सीएपीएफ/बीएसएफ/सीआईएसएफ/आईटीबीपी/एसएसबी के 800 से अधिक अधिकारियों ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल अधिनियम 2026 को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। इस कानून में DG और SDG पदों पर 100% IPS अधिकारियों की तैनाती का प्रावधान है। अधिकारियों का कहना है इससे उनके प्रमोशन के रास्ते बंद होते हैं। गृह मंत्रालय ने 77-पन्नों का हलफनामा दायर कर कानून का बचाव किया।