CAS रहेगा जारी, F&O एक्सपायरी डे के तरीके में भी होगा बदलाव: SEBI चेयरमैन तुहिन कांत पांडे
SEBI चेयरमैन तुहिन कांत पांडे ने कहा है कि क्लोज़िंग ऑक्शंस सेशन (CAS) जारी रहेगा और समय के साथ इसमें लिक्विडिटी बढ़ेगी। हालांकि, उन्होंने बताया कि F&O एक्सपायरी डे पर डेरिवेटिव्स के क्लोज़िंग प्राइस तय करने के तरीके में बदलाव किया जा रहा है। दरअसल, CAS में कम लिक्विडिटी और आखिरी समय में बढ़ी वोलैटिलिटी को लेकर चिंताएं सामने आई हैं।