CAT 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तारीख 20 सितंबर तक बढ़ी
कॉमन एडमिशन टेस्ट (सीएटी) 2024 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की आखिरी तारीख को 13 सितंबर से बढ़ाकर 20 सितंबर कर दिया गया है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाकर शुक्रवार शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। 5 नवंबर को एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे और 24 नवंबर को यह परीक्षा आयोजित की जाएगी।