CAT आवेदन में फोटो, सिग्नेचर और टेस्ट सिटी बदलने का मौका, कल से खुलेगी विंडो
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) इंदौर 5 अक्टूबर से CAT 2026 एप्लीकेशन फॉर्म की करेक्शन विंडो खोलने जा रहा है। यह सुविधा उन्हीं उम्मीदवारों को मिलेगी जिन्होंने CAT 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन पूरा कर लिया है और आवेदन शुल्क जमा कर दिया है। करेक्शन विंडो के दौरान उम्मीदवार फोटो/ सिग्नेचर और परीक्षा शहर की प्राथमिकता बदल सकते हैं।