कॉमन एडमिशन टेस्ट (सीएटी) दिए बगैर भी छात्र आईआईएम में दाखिला ले सकते हैं। आईआईएम ने ऐसे एमबीए कोर्स लॉन्च किए हैं जिनमें एडमिशन के लिए कैट स्कोर ज़रूरी नहीं है। इसके अलावा, अहमदाबाद, बेंगलुरु, कलकत्ता और इंदौर के आईआईएम में कई ऑनलाइन, सर्टिफिकेट और डिप्लोमा कोर्स कराए जाते हैं। वहीं, जीमैट और जिपमैट से भी आईआईएम दाखिला लेता है।