CBFC हुआ हैक, 500 से ज़्यादा फिल्मों की जानकारी हुई लीक: रिपोर्ट

'द हिंदू' की रिपोर्ट के अनुसार, केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) के ई-सिनेप्रमाण पोर्टल से 500 से ज़्यादा फिल्मों के सर्टिफिकेशन रिकॉर्ड लीक हो गए। फिल्में लीक नहीं हुईं लेकिन इनमें शूटिंग स्क्रिप्ट/कट ऑर्डर/अन्य दस्तावेज़ शामिल हैं जिनमें से कुछ संवेदनशील व्यावसायिक जानकारी भी हो सकती है। ये फाइलें कई दिनों तक इंटरनेट आर्काइव पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध रहीं।

Load More