CBI केस में दिल्ली के CM केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 20 अगस्त तक बढ़ाई गई
दिल्ली के राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने सीबीआई मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत गुरुवार को 20 अगस्त तक के लिए बढ़ा दी। इस दौरान सीएम केजरीवाल तिहाड़ जेल (दिल्ली) से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए कोर्ट में पेश हुए। गौरतलब है, सीएम केजरीवाल को सीबीआई ने 26 जून को तिहाड़ जेल से गिरफ्तार किया था।