CBI कस्टडी में आरजी कर के पूर्व प्रिंसिपल ने काली पूजा का हवाला देकर मांगा वेज खाना: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के अनुसार, भ्रष्टाचार के मामले में सोमवार को गिरफ्तार कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज-अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष ने सीबीआई हिरासत में पहली रात काली पूजा का हवाला देकर वेज खाने की मांग की। बकौल रिपोर्ट्स, उस रात घोष रातभर जागते रहे। उनके लॉकअप के अंदर व बाहर 4 सशस्त्र सीआरपीएफ जवानों को तैनात किया गया है।