CBI डायरेक्टर की नियुक्ति पर PMO में हुई बैठक, राहुल गांधी और CJI भी पहुंचे
सीबीआई डायरेक्टर की नियुक्ति को लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पीएमओ में मुलाकात की। इस मीटिंग में सीजेआई संजीव खन्ना भी मौजूद रहे। गौरतलब है कि सीबीआई डायरेक्टर की नियुक्ति में सीजेआई, प्रधानमंत्री और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष शामिल होते हैं। वर्तमान में प्रवीण सूद सीबीआई के डायरेक्टर हैं।