UP में CBI ने ₹5 लाख की रिश्वत लेते ईडी के 2 कर्मियों को रंगे हाथ किया गिरफ्तार
लखनऊ (यूपी) में CBI ने ईडी के एक अधिकारी और एक हेड कांस्टेबल को ₹5 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता के पिता को ईडी से समन मिले थे और मामले में राहत दिलाने के नाम पर रिश्वत मांगी गई थी। CBI ने जाल बिछाकर दोनों को पकड़ा है और जांच की जा रही है।