CBI ने NEET-UG में गड़बड़ी को लेकर गुजरात से प्राइवेट स्कूल के मालिक को किया अरेस्ट
सीबीआई ने एनईईटी-यूजी में गड़बड़ी को लेकर रविवार को गुजरात के गोधरा से एक प्राइवेट स्कूल के मालिक दीक्षित पटेल को गिरफ्तार किया। पटेल पर अभ्यर्थियों से परीक्षा में पास होने में मदद करने के बदले ₹10 लाख मांगने का आरोप है। दीक्षित के जय जलाराम स्कूल में 5 मई को हुई एनईईटी-यूजी की परीक्षा का केंद्र बनाया गया था।