नीरव मोदी केस में CBI का ऐक्शन, UAE से भारत डिपोर्ट हुआ वॉन्टेड आरोपी संदीप मिस्त्री
सीबीआई ने नीरव मोदी PNB बैंक फ्रॉड मामले में वॉन्टेड आरोपी संदीप मिस्त्री को UAE से भारत डिपोर्ट कराया है। इंटरपोल रेड कॉर्नर नोटिस जारी होने के 2 महीने के भीतर उसे UAE से गिरफ्तार कर सोमवार को मुंबई लाया गया। अदालत ने मिस्त्री को जेल भेज दिया है। उस पर फर्ज़ी व्यापार लेन-देन और बैंक धोखाधड़ी के आरोप हैं।