CBI ने एक जैसे नाम के चलते NEET पेपर लीक मामले में गलत व्यक्ति को पकड़ा, कोर्ट ने दी ज़मानत
एनईईटी पेपर लीक मामले में गिरफ्तार हुए गंगाधर गुंडे नामक शख्स को दिल्ली के कोर्ट ने शुक्रवार को ज़मानत दे दी। सीबीआई ने एक जैसे नाम के चलते गलत गंगाधर को गिरफ्तार किया था। सीबीआई ने लातूर (महाराष्ट्र) से संबंधित मामले में एन. गंगाधर अप्पा नामक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया था जिसे बेंगलुरु से गिरफ्तार किया गया है।