CBI ने हरियाणा से 4 शिकारियों को किया गिरफ्तार, तेंदुए की खाल व जबड़े के टुकड़े ज़ब्त
केंद्रीय जांच ब्यूरो ने पिंजौर (हरियाणा) से 4-शिकारियों को गिरफ्तार कर उनके पास से तेंदुए की खाल, पंजे और जबड़े के टुकडे बरामद किए हैं। जांच में पता चला कि इनमें से एक आरोपी के खिलाफ पहले भी नेपाल पुलिस द्वारा वन्यजीव अपराध के तहत आरोप-पत्र दाखिल किया गया था। सीबीआई को वन्यजीवों की तस्करी की गुप्त सूचना मिली थी।