CBI रेड के तुरंत बाद यूपी में डाकघर के अधिकारी ने गोली मारकर की आत्महत्या
बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश) में एक भ्रष्टाचार मामले में मंगलवार को प्रधान डाकघर पर सीबीआई की छापेमारी के तुरंत बाद वहां के अधीक्षक टीपी सिंह ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सीबीआई ने डाकघर में 10 घंटे तक जांच की थी। उन्होंने सुसाइड नोट में लिखा, "कुछ कर्मचारी गलत कार्यों के लिए दबाव बना रहे थे इसलिए सुसाइड कर रहा हूं।"