CBSE 10वीं के छात्रों को राहत, नहीं बदलेगा पास होने का नियम
सीबीएसई ने स्पष्ट किया है कि 2026-27 में कक्षा 10वीं के पासिंग क्राइटेरिया में कोई बदलाव नहीं हुआ है। छात्रों को बोर्ड परीक्षा (80 अंक) और इंटरनल असेसमेंट (20 अंक) को मिलाकर कुल 33% अंक लाने होंगे। दोनों में अलग-अलग 33% अनिवार्य नहीं है। इसके साथ ही बोर्ड परीक्षा का पैटर्न भी पहले जैसा ही रहेगा।