2028 की 10वीं बोर्ड में 5 विषय अनिवार्य, वैकल्पिक कौशल विषय से मिलेगी राहत: CBSE
CBSE ने 2028 की 10वीं बोर्ड परीक्षा का प्रारूप स्पष्ट करते हुए 5 विषयों को अनिवार्य किया है जबकि छात्रों के पास एक अतिरिक्त कौशल विषय चुनने का विकल्प होगा। यह कौशल विषय गणित, विज्ञान/सामाजिक विज्ञान में असफल होने पर भी पास होने में मदद कर सकता है। यह नियम 2026-27 में कक्षा 9वीं के छात्रों पर भी लागू होगा।