CBSE की 12वीं कक्षा के नतीजों में इस संस्थान ने सभी को पछाड़ा
इस साल सीबीएसई की 12वीं कक्षा के नतीजों में जवाहर नवोदय विद्यालय के स्टूडेंट्स का प्रदर्शन सबसे शानदार रहा है। सीबीएसई के आंकड़ों के अनुसार, सभी तरह के संस्थानों में जवाहर नवोदय विद्यालय 99.29 पास प्रतिशत के साथ टॉप पर है जबकि दूसरे नंबर पर केंद्रीय विद्यालय (99.05%) है। 88.39% विद्यार्थी सीबीएसई की 12वीं की परीक्षा में पास हुए।