CBSE ने 10वीं और 12वीं कक्षा का सैंपल पेपर और मार्किंग स्कीम किया जारी
सीबीएसई ने सत्र 2025-26 में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों के लिए सैंपल पेपर और मार्किंग स्कीम जारी किए हैं। इसे सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट www.cbseacademic.nic.in से डाउनलोड किया जा सकता है। बकौल बोर्ड, सैंपल पेपर सिर्फ परीक्षा की तैयारी के लिए नहीं बल्कि कॉन्सेप्ट को अच्छे से समझाने के लिए भी बनाए गए हैं।