CBSE ने 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए कॉपियों की जांच के तरीके में किया बदलाव
CBSE ने 2026 से 12वीं बोर्ड परीक्षा की कॉपियों की जांच ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) के माध्यम से करने की घोषणा की है। इससे शिक्षक अब पेपरलेस तरीके से कॉपियों का मूल्यांकन करेंगे। 10वीं की उत्तरपुस्तिकाओं की जांच पहले की तरह फिज़िकल मोड में होगी। सीबीएसई की ओर से स्कैनर्स के माध्यम से कॉपियों को डिजिटल रूप में बदला जाएगा।