CBSE ने कक्षा 6 के लिए तीसरी भाषा अनिवार्य की, 2031 से कक्षा 10 के लिए भी होगी अनिवार्य

सीबीएसई ने बताया है कि 2031 से कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षाओं में तीसरी भाषा अनिवार्य कर दी जाएगी। शैक्षणिक सत्र 2026-27 से कक्षा 6 के छात्रों के लिए एक अतिरिक्त भाषा का अध्ययन करना अनिवार्य होगा। 3 भाषाओं में से 2 भाषाएं भारत की मूल भाषाएं होनी चाहिए। यह फैसला राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की सिफारिशों के अनुरूप है।

Load More