CBSE ने जारी किए 10वीं बोर्ड परीक्षा 2025 के नतीजे
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने मंगलवार को 10वीं बोर्ड परीक्षा 2025 के परिणामों की घोषणा कर दी। सीबीएसई ने बताया कि इस साल 93.66% विद्यार्थी कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में पास हुए। सीबीएसई ने इससे पहले आज 12वीं का रिज़ल्ट जारी किया था। छात्र अपना रिज़ल्ट cbse.gov.in, cbseresults.nic.in, results.cbse.nic.in और results.gov.in पर देख सकते हैं।