CBSE ने नियमों के उल्लंघन को लेकर देशभर के 29 स्कूलों को जारी किया नोटिस
सीबीएसई ने नियमों के उल्लंघन को लेकर देशभर के 29 स्कूलों को कारण बताओ नोटिस भेजा है। सीबीएसई ने दिल्ली, बिहार, उत्तर प्रदेश, गुजरात, कर्नाटक व छत्तीसगढ़ के कुल 29 स्कूलों में दिसंबर 2024 में किए गए औचक निरीक्षण के दौरान सीबीएसई के संबद्धता उपनियमों का उल्लंघन और वास्तविक उपस्थिति से अधिक छात्रों का नामांकन पाया था।