CBSE ने नियमों के उल्लंघन पर 2 राज्यों के 27 स्कूलों के खिलाफ जारी किया नोटिस
सीबीएसई ने दिल्ली और राजस्थान के 27 स्कूलों के खिलाफ नोटिस जारी किया है। बोर्ड ने कहा है कि इन स्कूलों ने संबद्धता मानदंडों का उल्लंघन किया है। सीबीएसई सचिव हिमांशु गुप्ता ने कहा, "निरीक्षण किए गए अधिकांश स्कूलों में छात्रों की असल अटेंडेंस के रिकॉर्ड से अधिक छात्रों को नामांकित कर हमारे संबद्धता नियमों का उल्लंघन किया गया है।"