CBSE ने री-इवेल्यूएशन के बाद जारी किया वेदांत का रिज़ल्ट, मैथ्स और कंप्यूटर साइंस में बढ़ाए 2 नंबर
CBSE ने री-इवेल्यूएशन के बाद 12वीं के छात्र वेदांत श्रीवास्तव का संशोधित रिज़ल्ट जारी कर दिया है। वेदांत ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करके बताया कि 11 सवालों के री-इवेल्यूएशन के बावजूद सिर्फ मैथ्स और कंप्यूटर साइंस में केवल 2 अंक बढ़े जबकि उत्तर पुस्तिका बदलने वाले विवादित फिजिक्स पेपर में एक भी अंक नहीं बढ़ा।