विंटर बाउंड स्कूलों के लिए सीबीएसई 10वीं 12वीं प्रैक्टिकल एग्जाम का शेड्यूल किया जारी
CBSE ने सत्र 2026-27 के लिए विंटर बाउंड स्कूलों में कक्षा 10वीं और 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। परीक्षाएं 9 नवंबर से 19 दिसंबर 2026 के बीच होंगी। छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर शेड्यूल देख सकते हैं। कक्षा 10वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा स्कूल खुद आयोजित करेंगे।