CCI ने गोदरेज परिवार के 127 साल पुराने समूह को बांटने की दी मंज़ूरी
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने मंगलवार को गोदरेज परिवार के समूह को बांटने की मंज़ूरी दे दी। गोदरेज परिवार ने अप्रैल-2024 में 127 साल पुराने समूह को 2 हिस्सों में बांटने का फैसला लिया था। आदि गोदरेज और उनके भाई नादिर के पास गोदरेज इंडस्ट्रीज़ ग्रुप का स्वामित्व जबकि आदि के चचेरे भाई-बहन का गोदरेज एंटरप्राइसेज़ ग्रुप पर स्वामित्व रहेगा।