CCI ने सैमसंग-शाओमी पर लगाया एमेज़ॉन-फ्लिपकार्ट के साथ मिलीभगत करने का आरोप
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने सैमसंग, शाओमी और अन्य स्मार्टफोन कंपनियों पर एमेज़ॉन और फ्लिपकार्ट के साथ मिलकर अपने उत्पादों को विशेष रूप से इन ई-कॉमर्स प्लैटफॉर्म पर लॉन्च करने का आरोप लगाया है। सीसीआई की रिपोर्ट के अनुसार, एमेज़ॉन और फ्लिपकार्ट ने चुनिंदा विक्रेताओं को प्राथमिकता और उत्पादों पर भारी छूट देकर स्थानीय प्रतिस्पर्धा कानूनों का उल्लंघन किया है।