Britannia का 100% आटे वाला ब्रेड खाते हैं? कंपनी पर लगा ₹1 लाख का जुर्माना
केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण ने ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज़ पर उसकी '100% होल व्हीट ब्रेड' की पैकेजिंग के दावों को लेकर गुमराह करने वाले विज्ञापन के लिए ₹1 लाख का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि संबंधित ब्रेड में आटे की मात्रा कुल उत्पाद का लगभग 62.5% थी। कंपनी को संबंधित भ्रामक विज्ञापन तत्काल बंद करने का निर्देश दिया गया।