CCTV फुटेज में घटना से एक दिन पहले पीड़िता को घूरता दिखा था कोलकाता रेप-हत्या का आरोपी

सीएनएन-न्यूज़18 के अनुसार, कोलकाता हत्या-रेप केस के आरोपी संजय रॉय ने कहा है कि उसने अपराध के एक दिन पहले पीड़िता को अस्पताल के वॉर्ड में देखा था। बकौल रिपोर्ट, सीसीटीवी फुटेज से पता चलता है कि जब पीड़िता व अन्य डॉक्टर वॉर्ड में थे तब वहां रॉय भी था। रिपोर्ट के मुताबिक, रॉय फुटेज में उनको घूरता दिखा था।

Load More