CCTV में नहीं दिखा हैदराबाद में गहने चुराने के आरोपी का चेहरा, भौंह के निशान ने पकड़वाया
बंजारा हिल्स (हैदराबाद) में शराब कारोबारी के घर सोने के गहने चुराने का मामला सुलझाते हुए पुलिस ने गौरेश नामक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी का चेहरा सीसीटीवी में साफ नज़र नहीं आया था लेकिन उसकी दाईं भौंह पर मौजूद निशान ने पुलिस को उसतक पहुंचा दिया। आरोपी कथित तौर पर फिल्मों में बतौर जूनियर आर्टिस्ट काम करता है।