CDAC ने प्रोजेक्ट इंजीनियर समेत 74 पदों पर निकाली भर्ती, आवेदन प्रक्रिया हुई शुरू
सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस कंप्यूटिंग (सीडीएसी) ने प्रोजेक्ट इंजीनियर समेत 74 पदों पर भर्ती निकाली है जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 16 नवंबर से शुरू हो चुकी है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cdac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों को यूजीसी अनुमोदित कॉलेज/संस्थान या मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से पास होना चाहिए।