CDS जनरल अनिल चौहान ने बताई भारत-पाकिस्तान के बीच अचानक हुए युद्धविराम की वजह
भारत के सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सिंगापुर में आयोजित शांगरी-ला डायलॉग में 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान भारत-पाकिस्तान के बीच अचानक हुए युद्धविराम का कारण बताया है। उन्होंने कहा, "भारत ने रणनीति के तहत यह कदम उठाया था। भारत ने 3 दिन में सारे लक्ष्य हासिल कर लिए थे...लंबे समय तक सैन्य तैनाती आर्थिक रूप से भी भारी पड़ती।"