अगर वे इस्तीफा नहीं देंगे तो विरोध जारी रहेगा: ज्ञानेश कुमार को लेकर चिदंबरम
कांग्रेस सांसद पी चिदंबरम ने कहा है, "इसमें कोई शक नहीं कि ज्ञानेश कुमार को...कभी-न-कभी इस्तीफा देना ही पड़ेगा। अगर वे इस्तीफा नहीं देते हैं...तो विरोध जारी रहेगा।" उन्होंने कहा, "मुझे नहीं पता है कि उन्हें कौन बचा रहा है। सरकार कभी चुनाव आयुक्त का बचाव करती है...कभी वे कहते हैं कि उनका चुनाव आयुक्त से कोई लेना-देना नहीं है।"