ज्ञानेश कुमार ने नहीं माना SC का आदेश; वकील ने सरकार से मांगी CEC पर केस करने की इजाज़त
सुप्रीम कोर्ट के वकील ब्रजेश सिंह ने अटॉर्नी जनरल से CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आपराधिक अवमानना की कार्यवाही की मंज़ूरी मांगी है। आरोप है कि उन्होंने टीएन शेषन और अनूप बरनवाल मामलों में सुप्रीम कोर्ट के फैसलों की अनदेखी की। दो चुनाव आयुक्त ने भी 10 महीनों में 14 बार ज्ञानेश के कई फैसलों पर आपत्ति जताई थी।