ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिकाओं पर सुनवाई को तैयार सुप्रीम कोर्ट, अगले हफ्ते होगी सुनवाई
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष अदालत अगले हफ्ते मामले की सुनवाई करेगी। ज्ञानेश पर अन्य दो चुनाव आयुक्तों की मंज़ूरी के बिना कई फैसले लेने का आरोप है। सुप्रीम कोर्ट में सीनियर वकील विकास सिंह ने ज्ञानेश के खिलाफ मंगलवार को यह याचिका दायर की।