राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी नेताओं ने CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC में दायर की याचिका
राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी नेताओं ने सोमवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की। याचिका में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, सौगत रॉय, अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव, संजय राउत, एमए बेबी, डी राजा, महुआ माझी, सुप्रिया सुले और ईटी मोहम्मद बशीर याचिकाकर्ता हैं। इनमें राहुल गांधी मुख्य याचिकाकर्ता हैं।