CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए विपक्ष ने दिया नया नोटिस, 73 सांसदों ने किया साइन
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने के लिए विपक्ष ने शुक्रवार को राज्यसभा में नया नोटिस दिया।
राष्ट्रपति को संबोधित यह पत्र राज्यसभा महासचिव को सौंपा गया जिसपर 73 विपक्षी सांसदों के हस्ताक्षर हैं। विपक्षी सांसदों ने सीईसी पर 9 विशिष्ट आरोप लगाए हैं। बकौल कांग्रेस, ज्ञानेश का पद पर बने रहना संविधान पर हमला है।