जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, 3 FIR दर्ज
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर 2 अक्टूबर को हुए प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस ने 3 FIR दर्ज की हैं। ये मामले संसद मार्ग और कनॉट प्लेस थानों में BNS की धारा-223 के तहत दर्ज हुए। FIR में किसी व्यक्ति/संगठन को नामजद नहीं किया गया है। प्रदर्शन के दौरान करीब 1,000 लोगों को हिरासत में लिया गया था।